समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था एवं आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य की उपस्थिति में विधि-व्यवस्था संधारण एवं आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों की सुरक्षा, जुलूस/शोभायात्रा के मार्ग एवं समय, डीजे के उपयोग, अग्नि सुरक्षा, मूर्ति विसर्जन, अभद्र/आपत्तिजनक गीतों पर रोक, फ्लैग मार्च, CCTV, प्रकाश व्यवस्था, पुलिस दीदी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
शांति समिति की बैठक थाना स्तर पर आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, पर्याप्त प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण एवं आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
जुलूस/शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन तथा आवश्यक अनुमति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप ही कराने तथा अभद्र, अश्लील अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रसारण पर पूर्ण रोक सुनिश्चित करने को कहा गया।
पंडालों एवं आयोजन स्थलों पर अग्निशमन उपकरण एवं अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों एवं मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, प्रकाश, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा गया।
संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल एवं नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यकतानुसार फ्लैग मार्च कराने का निर्देश दिया गया।
प्रमुख पूजा स्थलों, पंडालों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ के माध्यम से जागरूकता एवं सहायता व्यवस्था को सक्रिय रखने तथा आवश्यकतानुसार महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर अफवाह, भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाली सामग्री पर सतत निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी रखने का निर्देश दिया।
साथ ही शांति समिति के सदस्यों, पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की गई।
जिला प्रशासन बक्सर की अपील:
शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।
अभद्र गीत, अफवाह एवं भड़काऊ सामग्री से बचें।
प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें।
मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व मनाएं।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 5, 2026