बैरगनियां: सड़क हादसे में घायल चारों युवकों की हुई पहचान
बैरगनिया थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप दो बाइक की टक्कर में घायल चारों युवकों की पहचान हो गई है। हादसे में घायल गोलू कुमार, पिता बालदेव सिंह और प्रेम कुमार, पिता जयमोहन दास, दोनों शेखौना वार्ड-26, बैरगनिया के निवासी हैं। वहीं गौतम कुमार और सुजीत यादव दोनों पूर्वी चंपारण के बनकटवा के रहने वाले बताए गए हैं।