कटिहार में अधिवक्ता की गोली मारकर ह@त्या, पटेल चौक पर वारदात से मचा हड़कंप
बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पटेल चौक के पास की बताई जा रही है, जहां अधिवक्ता गुड्डू अंसारी अदालत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान तीन हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और रोककर कनपटी के पास गोली मार दी।
गोली लगते ही अधिवक्ता मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए पैदल ही मौके से फरार हो गए।
भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं में आक्रोश का माहौल है।
#Bharatcrimelivenews
#Katihar #KatiharNews #BiharNews #BreakingNews #AdvocateMurder #CrimeNews #BiharCrime #PatelChowk #ViralNews #LatestNews