ग्वालियर के मोहना में ट्रक से चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर ट्रक में भरे रांगा में से 40 नग रांगा, ओपो कंपनी का मोबाइल और पर्स चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।