कामां: कामां पुलिस ने केबल और समरसेबल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंदेरा वास से ट्यूबवेल की केबल व समरसेबल चोरी करने के आरोपी मुकेश निवासी ऐंचवाड़ा,थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कार्रवाई की जानकारी शुक्रवार रात 8 बजे मिली है अनुसंधान जारी है।