पिंड्रा: वाराणसी में बीजेपी विधायक ने छात्र-छात्राओं को मेडल बांटे, बड़ागांव कंपोजिट विद्यालय में किया सम्मानित
वाराणसी के बड़ागांव कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के पिंडरा विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक के द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।