जेन अल्फा के ‘नन्हे रिपोर्टर’ ने खोली गांव की व्यवस्था की पोल, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
दमोह/हटा। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक वीडियो गांव की जमीनी हकीकत को सामने ला रहा है। स्कूल जाते समय कीचड़ और गंदगी से भरे रास्ते से गुजर रहे बच्चों ने खुद कैमरे के सामने अपनी परेशानी बताई और अपनी समस्या को बेहद बेबाक अंदाज में रखा।
वीडियो में बच्चों का अंदाज किसी प्रशिक्षित रिपोर्टर से कम नजर नहीं आ रहा। हाथ में कैमरा और सामने गांव की बदहाल सड़क—नन्हे बच्चे खुद ही अपने गांव की समस्या को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
बच्चों की सबसे बड़ी परेशानी स्कूल जाने वाले रास्ते की बदहाली है। बारिश के दौरान रास्ते पर कीचड़ और गंदगी होने से उन्हें इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में बच्चों को दुर्घटना और संक्रमण जैसी समस्याओं का भी खतरा बना रहता है।
इन नन्हे रिपोर्�
Indore, Indore | Aug 26, 2026