हाजीपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का डीएम एवं एसपी ने लिया जायजा, परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, वैशाली शुभांक मिश्रा द्वारा गुरुवार को अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में परेड के पूर्वाभ्यास एवं तैयारियों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।