धौलपुर: छीतरिया ताल ओवरफ्लो, तेज बहाव में स्टंट कर रहे युवक और बच्चे, प्रशासन की अपील बेअसर
जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद धौलपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित छीतरिया ताल ओवरफ्लो हो गया है। ताल से तेज बहाव के साथ पानी निकल रहा है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवक और बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच नहाते, स्टंट करते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार को सरमथुरा क्षेत्र के दमोह झरने में तेज बहाव के कारण