पुनासा: ओंकारेश्वर भगवान का तिरंगे के रूप में श्रृंगारः पान, गुलाब और फूलों से सजाया, स्वतंत्रता दिवस पर बांध भी जगमगाया
Punasa, Khandwa | Aug 16, 2026 तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में स्वतंत्रता दिवस पर आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का तिरंगे के रूप में विशेष श्रृंगार किया गया, वहीं शाम को ओंकारेश्वर बांध भी तिरंगे की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।