महोबा: टीकामऊ गांव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 22 वर्षीय युवक अमर ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत में सुधार है और फिलहाल स्थिति स्थिर बनी हुई है।