पोड़ैयाहाट: बुद्धिजीवियों के विरोध के बाद जागा गोड्डा जिला प्रशासन, पितृ पक्ष के लिए कझिया नदी के घाटों की सफाई शुरू
बुद्धिजीवियों के विरोध केबाद बुधवार को गोड्डा जिला प्रशासन नींद से जगते हुए कझिया नदी के पुल तट के घाटों की सफाई शुरु कर दी है।पितृ पक्ष को ले नगर परिषद ने जेसीबी से घाटों की सफाई और रास्ता बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बताते चले की 26 अक्टूबर से पितृ पक्ष का प्रारंभ हो रहा है। तर्पण के लिए इस दौरान श्रद्धालुओं का रोजाना आगमन होगा।