जशपुर: प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर क्षत्रिय करणी सेना ने किया पौधरोपण
जशपुर में क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को जशपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में सर्किट हाउस गार्डन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।