चक्रधरपुर की रश्मि इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में हुई चोरी के विरोध में रविवार शाम रश्मि इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान शहर के व्यापारी वर्ग इकट्ठा हुए। इस दौरान व्यपारियों ने कहा कि चोरी की घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। चोरी किए गए सामनों की अब तक बरामदगी नहीं हुई है। इससे दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर की रश्मि इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में हुई चोरी के विरोध में हुई बैठक,शांति मार्च व सांकेतिक बंद का लिया गया निर्णय - Chakradharpur News