अंबाह: मारपीट और लूट के मामले में अंबाह न्यायलय ने आरोपी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना
Ambah, Morena | Aug 16, 2026 मारपीट और लूट मामले में आरोपी को 10 साल की सजा अम्बाह। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बाह ने मारपीट, लूट, शासकीय कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों से अभद्रता के मामले में रामू तोमर को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। प्रकरण 18 अक्टूबर 2015 का है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर चालान पेश किया था।