राजपुर: पेड़ की टहनी गिरने से युवक की मौत, प्रशासन हुआ हरकत में
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में चलती बाइक पर पेड़ की सूखी टहनी गिरने से हुई युवक की दर्दनाक मौत के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। हादसे को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर राजपुर थाना परिसर में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, राजस्व, PWD और नेशनल हाईवे के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सड़क किनारे मौजूद ऐसे पेड़ों को चिन्हित