औराई: डकरामा में बागमती किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड की तीसरी आमसभा, किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के डकरामा में बागमती किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड की बुधवार शाम 4 बजे तक तीसरी आमसभा हुई। अध्यक्ष सुभाष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील की। मंत्री चौधरी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है।