मनेर: सराय गांव में पुलिस ने छापेमारी कर इंजीनियरिंग के छात्र को 17 कारतूस, एक मैग्जीन के साथ किया गिरफ्तार
Maner, Patna | Aug 16, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय गांव में सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए घर से 17 कारतूस और एक मैग्जीन को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्त इंजीनियरिंग के छात्र प्रफुल्ल कुमार को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।