पोदार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन
समस्तीपुर, 1 अक्टूबर 2026:
आज पोदार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर के परिसर में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन CBSE द्वारा विद्यालयों को रक्तदान शिविर आयोजित करने के संबंध में जारी दिशा-निर्देश/परिपत्र के अनुरूप किया गया।
इस रक्तदान अभियान की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. एन. के. सिन्हा एवं उप-प्रधानाचार्य चंदन कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई। विद्यालय परिवार ने इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में सक्रिय रूप से सहभागिता की।
शिविर में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अन्य इच्छुक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है और इस प्रकार के आयोजन समाज में मानवता, सहयोग एवं सेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। CBSE द्वारा इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाना विद्यार्थियों एवं विद्यालय समुदाय में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। रक्तदान करने वाले
कनक लाल पाण्डेय
अंकित सिंह
मोनिका रॉय
संदीप कुमार
प्रियंका जायसवाल
हर्ष वर्धन
अविनाश कुमार रंजन
राजा कुमार
अमित कुमार
विपिन कुमार राय
कुमारी स्नेहा
नीरज कुमार
विशाल कुमार
न्यूरवी कुमार
मोनू कुमार
भगत सिंह
दशरथ माँझी
राजीव रंजन
विवेकानंद कुमार रहें
विद्यालय परिवार ने सनातन रक्तदान समूह एवं रेड क्रॉस सोसाइटी का शिविर के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी रक्तदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
मानवता की सेवा में एक कदम—रक्तदान, महादान।