गुण्डरदेही: गुंडरदेही में भाजपा मंडल ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
गुंडरदेही। भाजपा मंडल गुंडरदेही द्वारा देशभक्ति के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा आसपास के विभिन्न गांवों से भ्रमण करते हुए गुंडरदेही पहुंची, जहां सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर एक साथ तिरंगा लेकर आगे बढ़े। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद तिरंगा यात्रा पूरे उत्साह के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।