सासनी: कस्बा सासनी के एक मोहल्ले में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया रेफर
Sasni, Hathras | Oct 1, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला मे अपने मायके में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को बिगड़ी हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।