पथरगामा: पथरगामा में घायल युवक की मदद को चौकीदार आगे आए, गमछे से पैर बांधकर अस्पताल पहुंचाया
पटगामा थाना क्षेत्र के बारकोप मोड के समीप सड़क दुर्घटना में गोड्डा रामनगर निवासी रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि रजनीश कुमार किसी काम से गोंडा से जमुआ गांव की ओर जा रहे थे इसी दौरान बारकोप मोड़ से जमुना की ओर जाने के क्रम में रांगाटांड डॉलर के यहां से चावल लेकर आ रहे आदर्श कुमार महतो की मोटरसाइकिल से बाइक की टक्कर हो गई ।