नवाबगंज: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने भागने की कोशिश की, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
नवाबगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घिरने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को नवाबगंज थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में ग्राम पंडरी, बरौर के प