पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ की कार्रवाई
गोपालगढ़। थाना गोपालगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 प्लास्टिक बोतल नशीली दवा 100 एमएल सिरप बरामद की। पुलिस ने मौके से ₹5,300 की बिक्री राशि और एक मोबाइल भी जब्त किया। मामले में आविद पुत्र आसू (30) निवासी बलई मोहल्ला, गोपालगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।