📚 उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य की ओर वैशाली की नई पहल! 🌟
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत ‘उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आज 30 सितंबर 2026 को जिले के सभी 20 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित की गई।
👨👩👧👦 अभिभावक–शिक्षक संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और उनकी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
🏫 जिला पदाधिकारी द्वारा नामित वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में पहुंचकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अनुश्रवण किया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव और अनुभव भी प्राप्त किए गए।
💻 डिजिटल संसाधन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद, स्वच्छता, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ी विद्यार्थियों की अपेक्षाओं को भी जाना गया। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
✨ विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। प्राप्त सुझावों एवं विद्यालय स्तर पर सामने आई आवश्यकताओं के आधार पर संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🎯 जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
अभिभावकों की सहभागिता + विद्यार्थियों की आवाज + प्रशासन की निगरानी = बेहतर शिक्षा की मजबूत नींव। 🌱📖
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
#samratchoudhary
#CMSamrat
#उन्नतशिक्षाउज्ज्वलभविष्य #सातनिश्चय3 #सरस्वतीविद्यानिकेतन #जिलाप्रशासनवैशाली #गुणवत्तापूर्णशिक्षा
5 views | Vaishali, Bihar | Oct 1, 2026