डोल ग्यारस पर माता मंदिर से निकली शोभायात्रा, वार्ड 15 में गूंजे जयकारे
आष्टा। डोल ग्यारस के पावन अवसर पर इंदिरा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 15 स्थित लालबाई-फूलबाई माता मंदिर से डोल ग्यारस की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरे वार्ड क्रमांक 15 के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वार्ड भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। डोल ग्यारस को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
दीपक कुमार बैरागी
एडिटर एवं संवाददाता
Ashta, Sehore | Sep 22, 2026