सतना। ग्राम पंचायत पड़खुरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान छात्रों से फिल्मी गानों पर डांस कराने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले में उचित समझाइश और जाँच करवाते हुए भविष्य मे ऐसा नहीं करने की मांग।