Mukteshwar Accident: पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
नैनीताल के मुक्तेश्वर के पास सतबुंगा से एक बड़ा हादसा सामने आया है। पर्यटकों से भरी एक बस करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में ड्राइवर समेत कुल 22 लोग सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक फरीदाबाद के रहने वाले हैं और मुक्तेश्वर घूमने के बाद भवाली की ओर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
a1 News Uttarakhand