अनगड़ा: स्वर्णरेखा नदी से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका
Angara, Ranchi | Aug 16, 2026 अनगड़ा पुलिस ने रविवार को साल्हन स्थित स्वर्णरेखा नदी से करीब 20 से 25 वर्षीय युवती का शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आशंका है कि दुपट्टे से गला घोंटकर युवती की हत्या की गई। मृतका सलवार-कुर्ता पहने हुई थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस मोबा