*सेवा संकल्प अभियान-2026*
-----
*गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम*
-----
*स्वच्छता कर्मियों का हुआ सम्मान*
-----
*अभियान के तहत स्वच्छता संवाद आयोजित, स्वच्छता दीदियों को साड़ी और सफाई मित्रों को टी-शर्ट वितरित*
------
*अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किये स्वच्छता के कार्य*
इंदौर, 2 अक्टूबर 2026
इंदौर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड और ग्राम स्तरों पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता संबंधी कार्य किये। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया स्वच्छता दीदियों को साड़ी और सफाई मित्रों को शर्ट वितरित की गई। मुख्य कार्यक्रम सांवेर में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जनपद पंचायत इंदौर की ग्राम पंचायत मांगलिया में भी स्वच्छता संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री मुकेश वर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छताग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना गया। ग्राम पंचायत द्वारा समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की पहल की गई। इस अवसर पर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों तथा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) में कचरे के पृथक्करण का कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया।
सम्मान स्वरूप ग्राम पंचायत की ओर से स्वच्छता दीदियों को साड़ियां तथा सफाई मित्रों को टी-शर्ट वितरित की गईं। कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को समाज और गांव की स्वच्छता व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में जुटे कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उनके सम्मान और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_मेरा_योगदान
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh