कांके: पॉवर चौक के पास ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़, दो पक्षों में हिंसक झड़प
Kanke, Ranchi | Oct 1, 2026 पॉवर चौक के पास बुधवार की रात करीब दस बजे ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई और दुकान में तोड़फोड़ की गई। घटना में दोनों पक्षों से तीन-चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति नियंत्रित किया।