आगरा, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की कामना को लेकर आगरा जिले के कुछ श्रद्धालु 121 किलोग्राम की कांवड़ लेकर यात्रा पर निकले हैं।
बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा अलीगढ़ के कछला घाट से शुरू होकर आगरा पहुंचेगी। श्रद्धालुओं को करीब 160 किलोमीटर की यात्रा पूरी करनी है।
कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक यात्रा के साथ जुड़ी राजनीतिक कामना ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP
Fatehabad, Agra | Aug 16, 2026