दरभंगा: डीएमसीएच में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी के शल्य कक्ष का शुभारंभ, 9 वर्षीय बच्चे की सफल सर्जरी
उत्तर बिहार के मरीजों के लिए बड़ी खबर है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी डीएमसीएच में वर्षों के इंतजार के बाद बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की ऑपरेशन सुविधा अब शुरू हो गई है। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर तैयार शल्य कक्ष का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त सह डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति के सदस्य थे