गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को भगा ले गया गांव का युवक, पुलिस तलाश में जुटी
गभाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मां के अनुसार पांच अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह खेत से काम कर घर लौटीं तो बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की