परिहार: जल संकट से जूझ रहे इलाकों में रितु जायसवाल ने टैंकर से पहुंचाया पानी
बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने की पहल की है। जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पेयजल के लिए परेशान लोगों को काफी राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई इलाकों में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है और लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।