शामली: शामली के कैड़ी गांव निवासी स्कूल संचालक का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, शव स्कूल में फांसी पर लटका मिला था
Shamli, Shamli | Oct 1, 2026 शामली के बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी निवासी अजय जनपद के झिंझाना क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ में स्कूल का संचालन करते थे, जिनका शव बुधवार की शाम को स्कूल में फांसी पर लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया था। गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अजय का अंतिम संस्कार हुआ। मृतक के दो बच्चे भी हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।