खंडवा नगर: खंडवा में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- 12 की जगह 4 बोरी सीमेंट का उपयोग
खंडवा के मोहद गांव में बीड़-मूंदी हाईवे पर सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम रखी जा रही है। बालू रेत की जगह डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक रात में भी सड़क का काम कराया जा रहा है। PWD ने शिकायत मिलने पर ठेकेदार को नोटिस देने और जांच की बात कही