गुमानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकूबाजी का फरार आरोपी गिरफ्तार
कोटा। गुमानपुरा थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में फरार चल रहे फैजल उर्फ बच्चा (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात इंद्रजीत सोलंकी को घोड़ा वाला बाबा के पास रोककर चाकू से हमला किया गया था। आरोप है कि वारदात के दौरान पिस्टल भी तानी गई थी।
पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से फैजल को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Ladpura, Kota | Oct 6, 2026