मुगलसराय: परमार कटरा में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर स्वयंसेवकों ने किया माल्यार्पण
मुगलसराय। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देशभर में अंत्योदय दिवस मनाया गया। पीडीडीयू नगर के परमार कटरा स्थित उनकी प्रतिमा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों व योगदान को याद किया गया।