मनोहरथाना: मनोहरथाना लोधा समाज छात्रावास में महारानी अवंती बाई लोधा की जन्म जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर और विचार संगोष्ठी का आयोजन
मनोहर थाना लोधा समाज छात्रावास में महारानी अवंती बाई लोधा की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गोविंद रानीपुरिया ने भी विचार संगोष्ठी में महारानी अवंती बाई के 1857 की क्रांति के योगदान को याद किया। इस अवसर पर मनोहर थाना खंड कार्यवाह हीरालाल लोधा और गौसेवा प्रमुख सीताराम गौड़ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।