पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के धनुडीह गांव में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोशन कुमार रवि के घर छापेमारी कर बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर हैदरनगर के थाना प्रभारी तंजीलूल मनान के नेतृत्व में गठित टीम ने रोशन कुमार रवि के घर पर छापेमारी की। तलाशी के