सागरपुरी में नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के सागरपुरी में क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर आवारा पशुओं को पकड़ने पहुंची नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम के साथ विवाद का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, टीम ने पशुओं को पकड़कर वाहन में लोड किया, जिसके बाद कुछ लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की।
आरोप है कि मौके पर पकड़े गए पशुओं को नगर निगम के वाहन से जबरन उतार दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले को लेकर नगर निगम की ओर से थाना हनुमंत विहार में शिकायत दी गई है।
मामले में पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।
.
#Kanpur #KanpurNews #HanumantVihar #SagarPuri #KanpurNagarNigam