कमिश्नरी चौराहे पर किसानों का प्रदर्शन, पुरानी गाड़ियों को बचाने की उठाई आवाज #News #reporting/ #awareness
मेरठ। कमिश्नरी चौराहे पर किसानों ने ‘देश बचाओ, पुरानी वाहन बचाओ’ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए प्रशासन के सामने पुरानी गाड़ियों को बचाने की मांग रखी।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि पुरानी गाड़ियां उनके लिए उपयोगी हैं और उन्हें हटाने के बजाय व्यावहारिक समाधान निकाला जाना चाहिए। किसानों ने देशहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखते हुए प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।