📍 सहयोग शिविर, सिकरिया पंचायत का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण; आमजनों की समस्याएं सुन त्वरित निष्पादन के निर्देश, पात्र लाभुकों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ का किया गया वितरण
माननीय मुख्यमंत्री के “सबका सम्मान–जीवन आसान” के संकल्प के तहत जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई के साथ-साथ पात्र लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने सहयोग शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया तथा शिविर में पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार भी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। राजेश साव एवं कमलेश चौधरी को लेबर कार्ड, सोनारिक मोची को जॉब कार्ड क्रमांक 4668 तथा रविंद्र चौधरी को जॉब कार्ड क्रमांक 4665 प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त राम सुमरन सिंह एवं कौशल्या देवी के परिवार को मृत्यु प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान_सहयोग_शिविर #सिकरिया_पंचायत #जहानाबाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद जनकल्याण जनसेवा सुशासन
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्श जहानाबाद
Soochna Jansampark