इटारसी: इटारसी भोपाल पातालकोट ट्रेन के स्लीपर कोच से देर रात यात्रियों का डेढ़ लाख का सामान चोरी, जीआरपी जांच में जुटी
इटारसी में फिरोजपुर कैंट से सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस में चोरी की बड़ी वारदात का मामला गुरुवार शाम करीब 4 बजे सामने आया है। इटारसी-भोपाल आउटर पर गुरुवार तड़के जब ट्रेन लगभग 50 मिनट तक रुकी रही, तभी चोरों ने 4 से 5 यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर अलग-अलग स्लीपर कोच में घुसे और यात्रियों के मोबाइल, नकदी और जेवर लेकर भाग गए।