मऊरानीपुर: पांच मौतों से पहले का वीडियो वायरल, सुखनई नदी में नहाते लोग, फिर मची चीख-पुकार
झांसी के मऊरानीपुर में सुखनई नदी हादसे से पहले का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में करीब एक दर्जन लोग नदी में नहाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अनूप तिवारी डूबने लगे, जिन्हें बचाने पहुंचे पांच लोग भी नदी में डूब गए। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री के आदेश पर मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।