मुगलसराय: खंडवारी देवी इंटर कालेज में आयुर्वेद जागरूकता रैली का आयोजन
खंडवारी देवी इंटर कालेज में आयुर्वेद दिवस के मौके पर निकाली गई जागरूकता रैली में स्वास्थ्य के प्रति गांव के लोगों को आयुर्वेद की उपयोगिता समझाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और फार्मासिस्ट भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य और अन्य पदाधिकारियों ने आयुर्वेद के उपयोग पर जोर दिया।