करगहर: 28 सितंबर के राजभवन मार्च को लेकर करगहर पहुंचे छात्र-नौजवानों का जत्था, नुक्कड़ सभा में जुटे कार्यकर्ता
आगामी 28 सितंबर को प्रस्तावित राजभवन मार्च को लेकर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के संयुक्त तत्वावधान में पूरे बिहार के दौरे पर निकला छात्र-नौजवानों का जत्था सोमवार को करगहर पहुंचा. यहां संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जत्थे का जोरदार स्वागत किया. पूर्व प्रत्याशी के नेतृत्व में नेताओं को किया रिसीव पटना से कर