सोरांव: मऊआइमा इलाके में नाप के दौरान महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट का आरोप, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया चक्काजाम
मऊआइमा थाना क्षेत्र में चक श्याम उर्फ पूरे हिंछा में जमीन की नाप देखने गईं । महिला अधिवक्ता समेत अन्य वकीलों पर हमला करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार की देर शाम चक्काजाम कर दिए। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। मंगलवार की दोपहर महिला अधिवक्ता अपने अन्य महिला अधिवक्ता साथियों के उपरोक्त गांव जमीन देखने गई थी।