बिंदु माधव वार्ड में नीलकंठ तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
वाराणसी के बिंदु माधव वार्ड में पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के 69वें दिन क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
डॉ. तिवारी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। गलियों के निरीक्षण के दौरान उखड़ी पटिया और खराब रास्तों की मरम्मत कराने के साथ ही गली में पड़े मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान ‘स्वच्छ काशी-सुंदर काशी’ और ‘काशी ने ठाना है, काशी को स्वच्छ बनाना है’ के नारे भी गूंजे।
#Varanasi #Kashi #Banaras #VaranasiNews #KashiNews #BinduMadhav #NeelkanthTiwari #SwachhKashi #SwachhBharat #CleanVaranasi #WardPravas #जनसमस्या #स्वच्छकाशी #वाराणसी #काशी #बनारस #UPNews #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Sep 26, 2026